सावन में मीट-मुर्गा की दुकानें बंद रखने के कड़े निर्देश पुलिस ने की कार्यवाई, कोतवाली पुलिस ने चलाया अभियान ।

ब्यूरो चीफ पुष्कर रस्तोगी
सकलडीहा (समाचार टुडे) चंदौली। सावन माह के दौरान धार्मिक आस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सकलडीहा पुलिस ने क्षेत्र में संचालित मीट एवं मुर्गा विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी जारी कर कार्यवाई करने की बात कही तथा निर्धारित अवधि तक दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए । प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र निषाद ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बताते चले कि थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित मीट और मुर्गा दुकानों पर पहुंचकर संचालकों को नोटिस दिया । इस दौरान उन्हें प्रशासन के निर्देशों का पालन करने, सार्वजनिक स्थानों पर मांस की बिक्री न करने तथा धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाए रखने की हिदायत दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की कि सावन माह के दौरान जारी निर्देशों का पूरी तरह पालन करें, ताकि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनी रहे। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि कोई दुकानदार आदेशों की अनदेखी करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।









