abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउत्तर प्रदेशकैमूरगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीजनता की शिकायतजानकारी

सर्प रक्षक ने 08 फीट लंबी मादा अजगर का किया रेस्क्यू

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी
नवाबगंज (गोण्डा) प्राइम समाचार टुडे
क्षेत्र के रामापुर भगाही गांव में दिनेश भारती के घर में बुधवार की देर शाम मादा अजगर निकलने से हडकंप मच गया।अजगर निकलने से भयभीत घर वालों ने इसकी

सूचना वन विभाग के साथ ही एक स्थानीय सर्प रक्षक को दी। मौके पर पंहुचे सर्प रक्षक महेश कुमार मौर्या ने अजगर का रेस्क्यू किया तब जाकर घर वालों ने राहत की सांस ली।

सर्प रक्षक ने बताया कि पकड़ी गई मादा अजगर की लंबाई 08 फीट और वजन करीब 30 किलो था। अजगर को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button