abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
15 अगस्त की जनपद वासियों को शुभकामनाएंआस्थाउत्तर प्रदेशउपलब्धिचंदौली

देश हित में सेवा श्रम संकल्पों के सुखद विहान का पर्व है – प्रो प्रदीप कुमार पांडेय

ब्यूरो रिपोर्ट
सकलडीहा प्राइम समाचार टुडे : पी जी कॉलेज सकलडीहा में देश की आजादी का 78 वां वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने महाविद्यालय के संस्थापक पंडित राम कमल पांडेय के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ, देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए,

भारत की आन, बान, शान, तिरंगे को फहराते हुए सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया । तत्पश्चात भारत स्काउट गाइड एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने मार्च पास्ट के माध्यम से प्राचार्य को सलामी दी। भारत सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के गुणवत्ता एवं उन्नयन हेतु निदेशक उच्च शिक्षा द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन उपप्राचार्य प्रोफेसर पीके सिंह ने किया। इसके बाद विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। गत दिनों काकोरी एक्शन प्लान पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के विजई प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा उनके उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया।

साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना युवा तकनीकी एवं सशक्तिकरण के तहत प्रेषित टैबलेट का आंशिक वितरण किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आकांक्षी जनपद का यह शिक्षण संस्थान अपने सीमित संसाधनों की परवाह किए बिना देश और समाज की सेवाहित अपने योग्य प्राध्यापक एवं कर्मठी कर्मचारियों के सहयोग तथा छात्र-छात्राओं के लगन से प्रतिवर्ष देश सेवाहित नई पौध तैयार करने में पीछे नहीं हटेगा। इस मौके पर प्रोफेसर उदय शंकर झा, प्रोफेसर समीम , प्रोफेसर विजेंदर सिंह, डॉ जितेंद्र यादव, डॉ श्याम लाल यादव, डॉ अनिल तिवारी डॉक्टर अभय कुमार वर्मा, इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर दया निधि सिंह यादव ने किया।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button