abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अपडेटअयोध्याआगजनीआदेशउत्तर प्रदेशकैमूरगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

ईंट भट्ठे पर मजदूर का शव मिलने से सनसनी

रिपोर्टिंग बाई कृष्ण मोहन गुप्ता

चन्दौली डीडीयू नगर प्राइम समाचार टुडे मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवाला पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे पर एक मजदूर का शव बुधवार प्रातः मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शिवाला

पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित माता ईंट भट्ठे पर वाराणसी के सिंधौरा बाजार निवासी गोलू पुत्र लाल जी नामक मजदूर काम करता है। बुधवार प्रातः उसका शव भट्ठे के किनारे पड़ा हुआ देख अन्य मजदूरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तत्काल आसपास रहे मजदूरों सहित गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने

शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। इस बात प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शिवाला पुलिस चौकी क्षेत्र के माता ईंट भट्ठे पर एक मजदूर की मौत हो गई है। सम्भवतः ठंड के कारण मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए परिजन तैयार नहीं हुये शव को लेकर घर चले गए हैं।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button