abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरआदेशआवाजआस्थाईमानदारीउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरी

रिबॉर्न ट्रस्ट द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन, रिबॉर्न ट्रस्ट सामाज सेवा के लिए सदैव रहेगा समर्पित रहेगा–सतनाम सिंह

क्राइम ब्यूरो चीफ

डीडीयू(प्राइम समाचार टुडे)। रिबॉर्न ट्रस्ट और निफा चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में दिन बुधवार को वार्ड नंबर 15, मंसूर सलाम रोड, मुस्लिम महाल पर एक निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं आयुष्मान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन और निफा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप दुबे जी के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित किया गया था।

शिविर की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार रही जिसमें लगभग 35 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।करीब 107 लोगों ने अपना चिकित्सा उपचार करवाया।मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद की पदाधिकारी विनिता अग्रहरी जी एवं सेवन डेज फाउंडेशन की संस्थापक कोमल गुप्ता जी उपस्थित रहीं।विशिष्ट अतिथि के रूप में क्यामुद्दीन मास्टर साहब, शाहबाज आलम खान, श्रीमल यादव, शाहिद अली, मोहम्मद पप्पू, इस्लाम वकील, मुरारी रावत उपस्थित रहे
रीबॉर्न ट्रस्ट के संस्थापक एवं निफा चंदौली के जिलाअध्यक्ष सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट) ने बताया कि संगठन का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे रिबॉर्न ट्रस्ट के साथ मिलकर समाज सेवा के कार्यों में सहयोग करें।

इस दौरान योगेंद्र यादव अल्लू, विष्णु जैस, नितेश जैस, रवनीत सिंह, अजित कुमार सोनी,तनवीर अंसारी, शिवानी कुमारी, प्रिया जैस, अमनदीप कौर, श्रद्धा कुमारी, आशा कुमारी,आशुतोष सिंह, महिमा पाहवा,आशा कुमारी,तारिक अब्बास,फिरोज खान, पप्पू पेंटर शहाबुद्दीन भाई का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इरफान अली (बबलू) का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके सहयोग से रीबॉर्न ट्रस्ट ने यह शिविर आयोजित किया।
इस आयोजन में जीवक हॉस्पिटल की टीम के वरिष्ठ डॉक्टर द्वारा मरीज़ों का उपचार किया गया एवं आयुष्मान कार्ड का कार्य भार सी एम ओ ऑफिस से आए शुभम मिश्रा एवं अनीता जी द्वारा निभाया गया।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button