abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अपडेटअयोध्याआरोपआवाजआस्थाईमानदारीउत्तर प्रदेशउपलब्धिकार्यवाहीक्राइमगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

बंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन, फूंका मुहम्मद यूनुस का पुतला

रिपोर्टिंग कृष्ण मोहन गुप्ता
डीडीयू नगर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ देश के हिंदुओं में आक्रोश व्याप्त है। जगह जगह धरना प्रदर्शन के बंग्ला देश के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वाह्न दीनदयाल नगर अंतर्गत पड़ाव में हिंदूवादी विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन और आक्रोश रैली निकाली और विरोध दर्ज कराया। रैली पडावक्षेत्र के जलीलपुर,

सुजाबाद, बहादुरपुर, मढिया होते हुए पड़ाव चौराहे पर पहुंचा जहाँ बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस का पुतला फूंका गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे रामभरोस पटेल गुरुजी ने कहा जिस भारत ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम 1971 में अपने 17000 सैनिकों को कुर्बान कर दिया आज उसे कथित रूप से दुश्मन माना जा रहा है। भारत ने ही पाकिस्तानी सेना से बांग्लादेश को बचाने के लिए हथियार मुहैया कराई

उसी को दुश्मन माना जा रहा है। बांग्लादेश में बच्चियों, महिलाओं, पुरुषों के साथ घिनौनी हरकत की जा रही है। मंदिर तोड़े जा रहे हैं। पुजारियों को जेल में डाला जा रहा है। किसी हिन्दू को अंतिम संस्कार करना है तो अल्लाह हो अकबर कहना होगा। यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस

दौरान युनुस खान होश में आओ, बांग्लादेश मुर्दाबाद की तख्ती लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जोरदार विरोध किया और भारत सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया। इस मौके पर विष्णु पटेल, बृजेश वर्मा, संतोष जायसवाल, राहुल मौर्य, राघव मौर्य, उत्तम पटेल, दिनेश पटेल, गुड्डू भैया, गणेश चौरसिया, सौरभ जायसवाल, विजय सेठ, विकास पांडेय, सूरज पटेल, राजू गांगुली, सुशील सिंह सहित सैकड़ों हिंदुओं ने विरोध दर्ज कराया।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button