abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याआदेशआवाजआस्थाईमानदारीउत्तर प्रदेशखुशखबरीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

नगर पालिका कार्यालय को अपडेट करने की तैयारी तेज, DPR बनाकर सरकार को भेजा

रिपोर्टिंग कृष्ण मोहन गुप्ता

पीडीडीयू/चंदौली।प्राइम समाचार टुडे मुगलसराय में स्थित जर्जर हो चुके नगर पालिका कार्यालय को पुराने फायर ब्रिगेड की भूमि पर लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से नया बनाया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। सरकार से मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगाआपको बता दें कि 1962 में नगर पालिका कार्यालय बना था। 1966 में नगर पालिका को तृतीय श्रेणी का दर्जा प्राप्त हुआ। इसके बाद 1979 में नगर पालिका को प्रथम श्रेणी का दर्जा प्राप्त हुआ। इसके बाद नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका का दर्जा दे दिया गया। बीतते वक्त के साथ नगर पालिका का दर्जा तो बढ़ता गया लेकिन इमारत जर्जर होती चली गई। सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद 2017 में नगर पालिका मुगलसराय का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर कर दिया गया। नाम परिवर्तन के साथ लोगों में शहर के बदलाव की उम्मीद जगी। कर्मचारियों की आस थी कि कार्यालय के भवन की भी सूरत बदलेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।हालात यह हो गए हैं कि बारिश के दिनों में कार्यालय में टपकती छत के कारण कर्मचारियों को काम करना मुश्किल होता है। कार्यालय की दीवारें कई जगहों से दरक चुकी हैं। सीढ़ी से लेकर गलियारे में कई स्थानों पर छत के चप्पड़ टूटकर गिर चुके हैं। कुल मिलाकर भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यहां काम करना खतरे को चुनौती देना है।
नगर पालिका परिषद के प्रभारी ईओ अविनाश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री वैश्विक योजना के तहत पालिका के नये भवन के निर्माण की डीपीआर तैयार करके शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button