abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउठा - पटकउत्तर प्रदेशकैमूरचंदौलीचुनावी प्रचार - प्रसारराजनीति

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का कैमूर दौरा सर्किट हाउस भभुआ में प्रशांत किशोर ने मीडिया से की प्रेस वार्ता में लालू प्रसाद यादव एवं नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोले

कैमूर से सिंगासन सिंह यादव की रिपोर्ट

बिहार(कैमूर प्राइम समाचार टुडे) : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कैमूर पहुंचे प्रशांत किशोर ने भभुआ सर्किट हाऊस में प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर करारा प्रहार किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि लोग सही बता रहे हैं कि ये जो नीतीश का राज है ये

अधिकारियों का जंगलराज है। लालू यादव के राज में तो अपराधी गन दिखाकर लोगों को लूटते थे लेकिन नीतीश सरकार के राज में अधिकारी कलम लगाकर जनता को लूट रहे हैं। नीतीश के अधिकारी कहते हैं कि आप पत्रकार हैं या फिर जनप्रतिनिधि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता आपका पैसा लगेगा ही लगेगा। वहीं नीतीश कुमार की शराब नीति पर भी प्रशांत किशोर जमकर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है लेकिन आज के परिवेश में आप गांव-गांव में जाकर देख लीजिए छोटे-छोटे बच्चों से बड़े माफियाओं के द्वारा शराब की होम डिलीवरी करवाई जा रही है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button