abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउत्तर प्रदेशकैमूरक्राइमगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीजनता की शिकायत

मकान गिरने से खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर गरीब परिवार। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी

इटियाथोक,गोंडा प्राइम समाचार टुडे बसालत पुर गांव में रविवार देर रात एक मकान भर-भरा कर गिर गया, जिसके नीचे दबकर गृहस्थी का सारा सामान खराब हो गया।गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के गांव बसालत पुर निवासी तुलाराम परिवार के

साथ कच्चे घर में रह रहा है।बताया जाता है, पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश से घर में काफी नमी आ गई थी।जिसके कारण रविवार रात को दीवार सहित पूरा मकान धराशाई हो गया।गृह स्वामी के मुताबिक घर में रखे कपड़े और खाने का सामान आदि खराब हो गए हैं।मकान गिरने के कारण परिवार भी खुले आसमान के नीचे आ गया है।तुलाराम ने बताया, कि वह मेहनत मजदूरी करके किसी तरह जीवन यापन कर रहा है।उसका मकान पीएम आवास योजना में पास हो चुका है, लेकिन अभी तक उसकी धनराशि प्राप्त नहीं हुई है, जिस कारण से वह मकान नहीं बना पा रहा है।ग्राम प्रधान कृष्ण गोपाल सिंह ने जल्द से जल्द मुआवजा देने के साथ ही धनराशि आवंटित कराने की मांग प्रशासन से की है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button