
रिपोर्टिंग बाई – आशीष त्रिपाठी
गोंडा धानेपुर प्राइम समाचार टुडे जनपद के थाना धानेपुर अंतर एक गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने कालीचरन वर्मा निवासी ग्राम कुडासन पंडित पुरवा कोतवाली मनकापुर के विरुद्ध नाबालिक बालिका के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर मे कहा गया है कि बीते 11 सितंबर को कालीचरन उसकी पुत्री को

शादी करने की नियत से बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया है। पीड़िता ने बालिका को बरामद करते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष धानेपुर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।














