4 वर्ष के शानदार कार्यकाल पर प्राचार्य को शिक्षकों सहित कर्मचारीयों ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट
सकलडीहा (ज्ञान शिखा टाइम्स)शनिवार को पी. जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय के चार वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर महाविद्यालय परिवार द्वारा हर्षोल्लासपूर्वक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रो. पाण्डेय का माल्यार्पण कर स्वागत करस्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में महाविद्यालय ने


शैक्षणिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उनके कुशल मार्गदर्शन में महाविद्यालय ने उच्च शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ किया है तथा नैक मूल्यांकन में ‘बी’ ग्रेड को अर्जित किया है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहा है।
कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर डॉक्टर प्राचार्य प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कहा महाविद्यालय परिवार की तरफ से हमेशा अमूल्य सहयोग एवं समर्पण के के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी ईमानदारी बरती गई वही आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे कॉलेज परिवार की एकता, मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन को बनाए रखते हुए हम सब मिलकर महाविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।
अभिनन्दन कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. दयानिधि सिंह यादव, प्रो. इंद्रदेव सिंह, प्रो. एम. पी. सिंह, डॉ. इंद्रजीत सिंह, डॉ. अजय यादव,डॉ. यज्ञनाथ पाण्डेय, डॉ. जितेंद्र यादव, दीपक दुबे, प्रयोगशाला सहायक बृजेश यादव, चंद्र शेखर, धर्मेंद्र कर्मचारी उपस्थित रहे।














