abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याआवाजउत्तर प्रदेशकैमूरगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीजागरुकताजानकारीटेक्नोलॉजी

सांसद ने सोननगर स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाया हरी झंडी

रिपोर्टिंग में कृष्ण मोहन गुप्ता

डीडीयू नगर। प्राइम समाचार टुडे सांसद राजा राम सिंह द्वारा विधायक विजय कुमार सिंह की उपस्थिति में रविवार को 21893 टाटा – पटना वंदेभारत एक्सप्रेस सप्ताहिक ट्रेन के सोननगर स्टेशन पहुंचने पर स्वागत किया गया तथा हरी झंडी दिखाते हुए आगे रवाना किया गया। इस अवसर पर सोननगर स्टेशन पर रेल अधिकारी व बड़ी संख्या में आम यात्री उपस्थित रहे। विदित हो की

गढ़वा रोड-सोननगर-गया मार्ग से 21893/21894 टाटा- पटना -टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताहिक ट्रेन के परिचालन की आज से शुरुआत की गई है। टाटा से खुलने वाली 21893 वंदे भारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को 13ः10 बजे सोननगर स्टेशन, 14ः30 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी। पटना से खुलने वाली 21894 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक सोमवार को 14ः40 बजे गया तथा 15ः55 बजे बजे सोननगर पहुंचेगी। इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन के परिचालन की शुरुआत होने से यात्रियों को पटना और टाटा की ओर त्वरित आवागमन में काफी सुविधा होगी।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button