abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
खुशखबरीजागरुकताजानकारीवृक्षारोपण

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने वृक्षारोपण कर दिया संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट

चंदौली (प्राइम समाचार टुडे) शनिवार को एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज ढाला रोपावनी (राजदरी के पास) में प्रभारी मंत्री संजीव गोंड सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे प्रदेश में 64 करोड़ 46 लाख वृक्ष लगाए जा रहे हैं। इस क्रम में जनपद चंदौली में भी यह अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने सभी से वृक्षारोपण की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाना होगा तभी हमें ऑक्सीजन मिलेगा और वर्षा भी अधिक होगी इसलिए हम सभी को वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।उन्होंने पेड़ लगाने के साथ ही पेड़ की सेवा करने की भी अपील की।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button