abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अपडेटअयोध्याआदेशआरोपआवाजउत्तर प्रदेशउपलब्धिकार्यवाहीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

मेगा ड्राइव: पूरे डीडीयू मंडल में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान जुर्माने के रूप में लगभग 7 लाख 94 हजार रुपए का हुआ राजस्व अर्जन

रिपोर्टिंग कृष्ण मोहन गुप्ता
डीडीयू नगर।प्राइम समाचार टुडे डीडीयू मंडल में पूर्व निर्धारित टिकट चेकिंग मेगा ड्राईव के आलोक में डीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ओन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ एवं जपला आदि स्टेशन पर फोर्ट्रेस चेक प्रातः 06.00 से 22.00 बजे तक करने का निर्णय लिया गया था। जिसमे मंडल के समस्त स्क्वाड – स्टैटिक एवं स्लीपर के टिकट जाँच कर्मी, वाणीज्य निरीक्षक/पर्यवेक्षक सहित सभी वाणीज्य अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यतः बक्सर -डीडीयू खंड, वाराणसी- डीडीयू, सासाराम – डीडीयू, आरा- सासाराम खंड, गढ़वा रोड- डेहरी ऑन सोन, किउल- गया, गोमो – गया एवं पटना- गया खंड से आने एवं जानेवाली सभी ट्रेनों को लक्ष्य कर गहन जाँच किया गया जिसमे प्रीमियम एवं मेल/एक्सप्रेस के साथ – साथ पेसेंजर ट्रेन को भी चेक किया गया तथा बिना टिकट/ अनुचित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़े गये व्यक्तियों से नियमानुसार जुर्माने की राशि वसूल की गयी l सभी स्टेशनो पर किलाबंदी जाँच कर बिना टिकट/अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालो को नियमित टिकट लेकर चलने हेतु प्रेरित किया गया। शाम 6 बजे अंतिम सूचना तक डीडीयू मंडल द्वारा लगभग 1559 बिना टिकट व अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया है जिनसे जुर्माने के रूप में लगभग 7 लाख 94 हजार रुपये की राशि वसूली गयी है। मेगा ड्राइव जारी है जो रात्रि दस बजे तक चलेगा। इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे। सभी से अनुरोध है कि सदैव उचित टिकट लेकर संबंधित श्रेणी के कोच में ही यात्रा करें एवं अन्य यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखें।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button