abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआवाजआस्थाईमानदारीउठा - पटकउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

मानव उत्थान सेवा समिति ने मातृ दिवस पर जरूरतमंदों को वस्त्र और पाठ्य सामग्री वितरण किए मानव सेवा ही परमो धर्म- के एम गुप्ता

क्राइम रिपोर्टर कृष्ण मोहन गुप्ता

पीडीडीयू(प्राइम समाचार टुडे)।मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में शाखा श्री हंस मंदिर,(मुगलसराय)पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जनपद चंदौली (उत्तर प्रदेश) के सौजन्य से
जगतजननी माता श्री राज राजेश्वरी देवी जी के पावन जयंती (मातृ दिवस) के उपलक्ष्य में दिन शनिवार 5 अप्रैल 2025 को मानसनगर में मलिन बस्तियों में महात्मा ज्ञानवती बाई जी एवं भक्तजनों के द्वारा महिलाओं,पुरुषों और बच्चों को वस्त्र वितरित किया गया।
इस दौरान मिशन एजुकेशन के तहत कंपोजिट विद्यालय चतुर्भुजपुर,मुगलसराय में 250 गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री का भी वितरण किया गया। जिसमें ज्योति कॉन्वेंट स्कूल अलीनगर (सकलडीहा रोड) के छात्रों ने भी पाठ्य सामग्री बच्चों के बीच जाकर वितरण किया। श्री हंस मंदिर मुगलसराय की प्रभारी ज्ञानवती

भाई जी ने बताया अप्रैल में मातृ दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्षों से यह सामाजिक कर हमारी संस्था करते आ रही है और आगे भी करते रहेंगे। मानव उत्थान सेवा समिति के प्रणेता श्री सतपाल जी महाराज जी है,हमारी यह संस्था अध्यात्म का प्रचार प्रसार के साथ साथ विगत कई वर्षों से देश और दुनिया में असहाय और जरूरतमंदों के लिए कार्य करते आ रही है। वही मिशन एजुकेशन के बारे में कहा यह अभियान भी बच्चों के लिए है जो असहाय और जरूरतमंद है जो किन्हीं कारणों

से शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं या आर्थिक अभाव में शिक्षा से वंचित है। हमारी संस्था जगह-जगह जाकर के ऐसी जगह जाकर के उन बच्चों में पाठ सामग्री वितरण करती है और जो बच्चे विद्यालय नहीं जाते हैं उन बच्चों का सरकारी विद्यालय में नामांकन भी करवाती है।इस दौरान रामकिशन यादव,रामप्रवेश,कृष्ण मोहन गुप्ता(बंटी),अनिल मौर्य,तापसी मंडल,कार्तिक निगम, विशाल राज आदि लोग उपस्थित रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button