कोतवाली पुलिस ने पत्नी के हत्यारे को 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार, एसपी ने थपथपाई पीठ

ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दौली (प्राइम समाचार टुडे) मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के बथावर गाँव में एक अभियुक्त ने अपने पत्नी को फावड़े से सर पर प्रहार कर कर मौत के घाट उतार दिया वहीं पुलिस को सूचना देकर मौके से फरार हो गया पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति को खोजने में लग गई कोतवाली पुलिस सहित जिले की क्राइम टीम ने अपना जाल बिछाया और हत्यारे पति को 24 घंटे के अंदर जेल की सलाखों के पीछे खड़ा कर दिया पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं मु0अ0सं0-156/2025 धारा 103(1) BNS में मुकदमा पंजीकृत कर फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर लग गए कोतवाली पुलिस ने हत्यारे पति अभियुक्त भगवान दास यादव को बुधवार


की दोपहर करीब कुछमन रेलवे हाल्ट थाना क्षेत्र अलीनगर जनपद चन्दौली से गिरफ्तार किया तथा घटना में प्रयुक्त फावडा भी बरामद कर लिया ज्ञात हो कि विगत मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर हत्यारा भगवान दास यादव पुत्र स्व0 जामवन्त यादव निवासी ग्राम बथावर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली जो स्वंय की पत्नी क्रीमकला उम्र 35 वर्ष की हत्या 19.08.2025 को समय 7.00 बजे सुबह करते पुलिस को सूचित कर मौके से फरार हो गया वहीं पुलिस के पूछताछ में

अभियुक्त ने बताया कि
उसे संदेह था कि मृतका पत्नी क्रीमकला का किसी व्यक्ति से अवैध संबंध था। जिसके कारण मैने उसको फावडे के पासे से सिर में मारकर उसकी हत्या कर दिया।
.थानाध्यक्ष अतुल कुमार कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 लक्ष्मीकान्त मिश्र कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
3.उ0नि0 दिनेश राम कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
4.उ0नि0 गोपाल तिवारी कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
5.हे0का0 सतीश कुमार यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
6.हे0का0 अमित कुमार यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
7.का0 रोहित कुमार गौड़ कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
8.का0 प्रश्विन दूबे कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
9.का0 संदीप यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली














