abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउत्तर प्रदेशकैमूरगाजीपुरगोंडाचंदौलीदुखद समाचारवाराणसी

सड़क हादसे में कोटेदार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम,गांव में शोक की लहर

रिपोर्टिंग बाई -आशीष त्रिपाठी

गोण्डा। कर्नलगंज प्राइम समाचार टुडे : तहसील व कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करुवा निवासी कोटेदार शिव कुमार गोस्वामी की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शिव कुमार गोस्वामी की असामयिक मृत्यु की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, वहां लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है और पूरे गांव में गहरे शोक का माहौल है।मिली जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कर्नलगंज-परसपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में करीब पचास वर्षीय कोटेदार शिवकुमार गोस्वामी की मौत हो गई। कोटेदार शिवकुमार गोस्वामी की

सड़क हादसे में हुई मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जाता है कि मृतक कोटेदार शिवकुमार गोस्वामी बीते दस वर्षों से कोटेदार थे और उनके यहां हमेशा लोगों का आना-जाना लगा रहता था। उनकी इस तरह अचानक मौत से गांव में सभी लोग स्तब्ध हैं। परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने के लिए लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल‌ हुए।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button