abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआस्थाईमानदारीउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

भव्य जूलूस संग निकली कलश शोभा यात्रा भागवत का प्रवचन रासलीला का आयोजन

क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहनगुप्ता
चहनिया चन्दौली। प्राइम समाचार टुडे स्थानीय क्षेत्र के कैथी फुलवरियां में शुक्रवार को श्री रामअवतार ब्रम्ह बाबा का वार्षिक श्रृगांर के अवसर पर ब्रम्ह बाबा पूजा समिति द्वारा भव्य जूलूस संग कलश शोभा यात्रा निकाली गयी जो ब्रम्ह बाबा के स्थान से मां गंगा के तट पर पहुचकर जल भरान कर पुनः ब्रम्हबाबा यज्ञ मंडप में पहुचा और वैदिक मत्रोंचार संग पूजन अर्चन प्रारम्भ हो गया। प्रत्येक वर्ष की भॉति इस वर्ष भी श्री रामअवतार ब्रम्ह बाबा का वार्षिकप्रकाशोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा भव्य जूलूस एंव कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा ब्रम्ह बाबा मंदिर फुलवरियां से निकलकर गंगा घाट बलुआ आयी। जहॉ जलाभिषेक कर पुनः ब्रम्ह बाबा मंदिर फुलवरियां रवाना हो गयी। कलश यात्रा में सैकड़ों नर-नारियां बुढ़े-बच्चे हाथों में कलश लेकर चल रही थी जिसमें आधा दर्जन ऊॅट, घोड़े संग रथांे पर विभिन्न देवी-देवताओं की आर्कषक झॉकी मनोहारी लग रही थी। जूलूस में लोग हर-हर महादेव के नारे लगाते चल रहे थे।
प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर दिन में3बजे से 5बजे तक शायमकाल तक भागवत प्रवचन व रात्री लगभ्गा 8बजे से रासलीला का आयोजन किया जायेगा। प्रवचन वाचक व्यास उपेन्द्र भारद्वाज जी द्वारा प्रवचन का रसपान कराया जायेगा। शाम 7वर्ष से रासलीला का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर रामसेवक उपाध्याय, उपेन्द्र सिंह गुड्डू, मोहन उपाध्याय, विपिन सिंह, अखिलेश उपाध्याय, अवधेश उपाध्याय, श्यामधर उपाध्याय सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button