abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबआदेशउत्तर प्रदेशउपलब्धिचंदौलीजागरुकताजानकारी

सकलडीहा में छठवें वित्त के लिए 12 प्रपत्र फीड करना अनिवार्य, तीन दिन की समय-सीमा ।

ब्यूरो रिपोर्ट
सकलडीहा (प्राइम समाचार टुडे ): छठवें वित्त आयोग के तहत मिलने वाली धनराशि को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सकलडीहा ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों को 12 अनिवार्य प्रपत्र ऑनलाइन फीड करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समयसीमा में प्रपत्र फीड न करने पर संबंधित ग्राम पंचायतों की आगामी किस्त रोक दी जाएगी।
ब्लॉक प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पंचायतों को तीन दिन के भीतर सभी आवश्यक प्रपत्र फीड करने होंगे। यह प्रक्रिया पूरी न होने की स्थिति में छठवें वित्त आयोग की राशि जारी नहीं की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान की होगी।

अधिकारियों ने बताया कि कई पंचायतों द्वारा अभी तक आवश्यक दस्तावेज अपलोड नहीं किए गए हैं, जिससे वित्तीय कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसको लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को चेतावनी भी दी गई है।
प्रशासन ने सभी ग्राम पंचायतों से अपील की है कि वे समय रहते प्रपत्र फीड कर लें, ताकि विकास कार्यों के लिए मिलने वाली धनराशि प्रभावित न हो।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button