abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याआवाजउत्तर प्रदेशकैमूरखुशखबरीगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीबलरामपुरबहराइचराजनीति

प्रतिभा सम्मान समारोह में 1400 मेधावियों के मेधा को मिला सम्मान। हौसलों को मिले पंख।

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी
नवाबगंज (गोंडा) प्राइम समाचार टुडे
नवाबगंज क्षेत्र के नंदिनी नगर महाविद्यालय में शनिवार को छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण ने हलधर मऊ ब्लाक के 10 विद्यालयों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में मेधा का परचम लहराने वाले 1400 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पूर्व सांसद के हाथों से सम्मान पाकर सभी मेधावी छात्रों के चेहरे खिल उठे।इस मौके पर मौजूद मेधावी

छात्र-छात्राओं के माता-पिता भी बेहद खुश नजर आए।इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि छात्रों के कड़ी मेहनत से यह मुकाम मिलता है।मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका मार्गदर्शन करना ही उनका उद्देश्य है।यह छात्र देश के भविष्य हैं। पूर्व सांसद ने छात्रों से कड़ी मेहनत करने और चुनौतियों का सामना करने की सलाह दी।इस मौक पर अयोध्या से आए जगतगुरु स्वामी राम दिनेशाचार्य, आचार्य रत्नेश प्रपन्नाचार्य,कटरा विधायक बावन सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।इस दौरान रंजन सिंह प्रधान, राकेश सिंह प्रधान, ज्ञान बहादुर सिंह,चंद्र बदन तिवारी, बृजेश सिंह, सुशील कुमार मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button