abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अपडेटआदेशउत्तर प्रदेशउपलब्धिकार्यवाईमुठभेड़

SOG व थाना चकिया पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में इलिया थाने का वांछित 25 हजार का इनामी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,






.
चन्दौली। (समाचार टूडे)- जनपद में वांछित एवं शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चकिया पुलिस और SOG की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार की रात्रि को थाना चकिया अंतर्गत गांधी नगर पुलिया पर थानाध्यक्ष चकिया अर्जुन सिंह व एसओजी प्रभारी रामजन्म यादव अपने हमराहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। और इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल पर दो लड़के आते हुए नजर आए, जिनको इनके द्वारा रोका-टोका गया, परंतु वे लोग बहुत तेज रफ्तार से लतीफशाह की ओर बढ़े।
पुलिस टीम के द्वारा इन्हें ओवरटेक कर गांधीनगर लफीतशाह रोड पर रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान ये बदमाश अपनी बुलेट मोटरसाइकिल को जंगल की ओर मोड़कर तेजी से भागने का प्रयास किए, कि इनकी मोटरसाइकिल गिर गई। और मोटरसाइकिल सवार युवक द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस सिखलाई के अनुसार देखते हुए एसओ चकिया के द्वारा फायर किया गया, जिससे कि वो फायरिंग कर रहा युवक घायल हो गया और वो वहीं मौके पर गिर गया। जिससे नाम-पता पूछा गया, तो उसके द्वारा अपना नाम शेरू अंसारी निवासी चांद, बिहार बताया गया। उपरोक्त अभियुक्त पूर्व से इलिया थाने से ₹25,000 का इनामिया था, जो कि 2025 से ही वांटेड चल रहा था। और जो दूसरा जो एक बदमाश था, जो कि मोटरसाइकिल पर था, वो जंगल में भागा। जिसे कॉम्बिंग कर पुलिस पार्टी के द्वारा उसे भी पकड़ लिया गया, जो कि अपना नाम-पता सोनू अंसारी बताया, जो कि मिर्जापुर का रहने वाला है।

और इस संदर्भ में विधिक कार्रवाई चकिया थाने के द्वारा की जा रही है। घायल बदमाश को इलाज हेतु सीएचसी रवाना किया गया है। और जो घटनास्थल है, इसको सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

*घायल अभियुक्तों का विवरण-*
1. घायल अली हसन उर्फ़ शेरू अंसारी पुत्र फ़ैजुल्हसन निवासी शिवरामपुर थाना चांद जिला कैमूर भभुआ बिहार थाना इलिया
2. दूसरा साथी सोनू अंसारी पुत्र तस्लीम अंसारी निवासी बुढ़वाई थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर

*गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0-83/2025 धारा 3/5ए/5बी/गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 थाना इलिया जनपद चन्दौली।
मु0अ0सं0- 75/2025 धारा-3/5ए/5बी/गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 व 3/25(1-B)(A)/35  आर्म्स एक्ट व 109(1)/352/325 Bns थाना इलिया जनपद चन्दौली।

*घटनास्थल-*
गांधीनगर लफीतशाह रोड थाना चकिया

*बरामदगी विवरण-*
अभियुक्त के पास से एक तमंचा 02 कारतूस बरामद
01 मोटर साइकिल

*गिरफ्तारी व मुठभेड़ करने वाली पुलिस टीम-*
*थाना चकिया पुलिस:*
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, थानाध्यक्ष चकिया जनपद चन्दौली।
उ0नि0 मुन्ना सिंह (चौकी प्रभारी रामपुर भभौरा),
उ0नि0 प्रेमचन्द यादव,
हे0का0 सूरज सरोज,
हे0का0 नरसिंह बहादुर,
हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद,
का0 राकेश यादव,
रि0का0 अरूण अवस्थी,
चालक हे0का0 फिरोज अहमद।
SOG / स्वाट टीम:
1.नि- रामजनम यादव (प्रभारी स्वाट / sog)
2.मु आ – अरविंद भारद्वाज
3.मु आ -राणा प्रताप सिंह
4.मु आ – आनंद सिंह
5.मु आ- रामानंद यादव
6.मु आ -आशुतोष सिंह
7.आ – अमित सिंह
8.आ – महेश यादव

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button