
तस्करी में संलिप्त 01 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार राज्य के लिए तस्करी के दौरान की गयी गिरफ्तारी/बरामदगी, बरामद अवैध अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत 70 लाख रूपये है।
क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता
चन्दौली (प्राइम समाचार टुडे) जनपद के रास्ते से शराब व पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारी/बरामदगी करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सैयदराजा व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान पंजाब राज्य रजिस्ट्रेशन की एक ट्रेलर (ट्रक) से पंजाब निर्मित इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 680 पेटी में (6012 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। जिसकी अनुमानित
कीमत 70 लाख रूपये है। तस्करी में संलिप्त ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार चालक पंजाब राज्य का निवासी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार
प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय व प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम उ.नि. आशीष मिश्रा द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रात: 07.00 बजे एनएच 02 हाइवे जेठमलपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान ट्रेलर वाहन संख्या PB23M2791 से कुल मात्रा 6012 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब
बरामद करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान जुंगराज सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी ग्राम मूसे थाना चवाल जिला तरणताल पंजाब के रूप में हुयी।
ट्रेलर को चेक करने पर ट्रेलर को त्रिपाल से ढका गया था जिसमें ऊपर की तरफ सफेद WallCURE पुट्टी की 100 बोरियो रखी गयी थी पुट्टी को हटाकर देखा गया तो ट्रक में
1.IMPERIAL BLUE प्रत्येक बोतल मात्रा 375 ML , का 380 पेटी, प्रति पेटी 24 बोतल कुल 3420 लीटर ,(For sale in PANJAB only) 2. IMPERIAL BLUE प्रत्येक बोतल मात्रा 180 ML , का 300 पेटी, प्रति पेटी 48 बोतल कुल 2592 लीटर ,(For sale in PANJAB only) कुल योग मात्रा- 6012.4 लीटर बरामद हुआ।
गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना
सैयदराजा पर मु.अ.सं. 52/2025 अभियुक्त अन्तर्गत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम बनाम जुंगराज सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी ग्राम मूसे थाना चवाल जिला तरणताल पंजाब,
2.ट्रेलर वाहन संख्या PB23M2791 का वाहन स्वामी हरकीत सिंह विर्क पुत्र जसवीर सिंह निवासी गौशाला रोड मण्डी गोविन्दगढ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
पुलिस के पूछताछ में
गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि पंजाब राज्य से सस्ते दाम पर शराब को खरीदकर बिहार ले जाकर उँचे दामों मे बेचते है क्योकि बिहार मे शराब मे बंदी के कारण शराब की अच्छी कीमत मिल जाती है। उसके बाद लाभ के पैसो को हम दोनों बराबर बराबर में बांट लेते है।प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।
निरीक्षक अपराध दिलीप श्रीवास्तव थाना सैयदराजा
उ0नि0 आशीष मिश्रा प्रभारी स्वाट टीम/सर्विलांस सेल जनपद चन्दौली
हे0का0 अरविन्द भारद्वाज स्वाट टीम जनपद चन्दौली
हे0का0 विजेन्द्र सिह स्वाट टीम जनपद चन्दौली
हे0का0 रामानन्द सिह स्वाट टीम जनपद चन्दौली
हे0का0 आनन्द सिंह स्वाट टीम जनपद चन्दौली
हे0का0 प्रेमप्रकाश यादव सर्विलांस सेल चन्दौली
हे.का. मंटू सिंह सर्विलांस सेल चन्दौली
का. नीरज मिश्रा सर्विलांस सेल जनपद चन्दौली
का. अजीत सिंह सर्विलांस सेल जनपद चन्दौली
का0 गनेश कुमार तिवारी सर्विलांस सेल जनपद चन्दौली
का0 संदीप कुमार सर्विलांस सेल जनपद चन्दौली
हे0का0 नसीरुद्दीन हुमायु थाना सैयदराजा
का. बृजेश चौहान थाना सैयदराजा
का. अजय पटेल थाना सैयदराजा
का. अरविन्द मौर्या थाना सैयदराजा











