
ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी
कर्नलगंज गोंडा प्राइम समाचार टुडे
कर्नलगंज निवासी मो० अरशद ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की, जिससे हिन्दू संगठनों में आक्रोश है ।अब यह आक्रोश सडकों पर भी दिखाई देने लगा है। इस घटना के बाद हिन्दू संगठनों ने मोर्चा संभालते हुए कर्नलगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता


दिखाते हुए मो० अरशद को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जैसे ही यह खबर फैली कि उसे मामूली धाराओं में जमानत दी जा सकती है, हिन्दू संगठन और हिन्दू समाज के लोग काफी नाराज हो गए हैं ।
सैकड़ों की संख्या में हिन्दू संगठनों के लोग एकजुट होकर रामलीला मैदान से पैदल मार्च करते हुए तहसील पहुंचे। तहसील में उन्होंने जोरदार नारेबाजी की और प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई की माँग करते हुए उपजिलाधिकारी भारत भार्गव के कार्यालय पहुंचे और जोरदार नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने मांग की कि मो० अरशद पर सख्त धाराएं लगाई जाएं और उसे सख्त सजा दी जाए

ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह मामला केवल धार्मिक भावनाओं का नहीं, बल्कि साम्प्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने का भी है।लेकिन पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते स्थिति नियंत्रण में रही।
संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। साथ ही उन्होंने अपील की है कि सभी हिन्दू समाज एकजुट होकर ऐसी कट्टरपंथी गतिविधियों का विरोध करेंगे और धर्म के प्रति सम्मान बनाए रखने के लिए अपनी आवाज उठाएँ।
संगठनों के दबाव और शिकायत के बाद थाना कर्नलगंज के कोतवाल श्रीधर पाठक ने आश्वासन दिया कि मो० अरशद के खिलाफ गुंडा एक्ट सहित अन्य सख्त धाराएं लगाई जा रही हैं, और उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।














