abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
जागरुकताजानकारीप्रशिक्षण

सोशल ऑडिट से ग्राम पंचायतें होंगी सशक्त – विमल कुमार सिंह

सोशल ऑडिट से होगी जनजागरूकता। सूचनाएं संकलित करना जरूरी कार्य

पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन

वाराणसी (प्राइम समाचार टुडे) सोशल ऑडिट से ग्राम पंचायतें सशक्त के साथ साथ विकास कार्यों में भी गुणवत्ता आयेगी उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान, परमानन्दपुर में चल रहे पांच दिवसीय मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर शनिवार को प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही।

उन्होंने कहा की सोशल ऑडिट से जनजागरूकता बढ़ेगी बतौर अतिथि उपस्थित रिटायर्ड सीडीओ हीरालाल द्वारा प्रतिभागियों को सोशल ऑडिट की प्रक्रिया तथा चुनौतियों पर विस्तृत जानकारी दी गई। रिटायर्ड आचार्य शिवप्रकाश ने कहा की सोशल ऑडिट के दौरान सूचनाएं संकलित करना जरूरी कार्य होता है।
वहीं रिटायर्ड डीडीओ डा. दयाराम विश्वकर्मा द्वारा प्रशिक्षुओं को मनरेगा के अंतर्गत शिकायत निवारण तंत्र के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम सत्र में प्रतिभागियों द्वारा समूह प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पांच दिनों का फीडबैक दिया गया। अन्त में जिला प्रशिक्षण अधिकारी एवं प्रशिक्षण टीम द्वारा सभी प्रतिभागियों को ग्रुप फोटोग्राफ वितरित कर सत्र का समापन किया गया। इस अवसर पर सत्र प्रभारी अमरनाथ द्विवेदी, सुरेश तिवारी, राज्य प्रशिक्षक के.एल. पथिक, जिला सोशल ऑडिट कोआर्डिनेटर शारदानंद पाण्डेय, मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय, राधेश्याम यादव, टीम सदस्य शाह आलम, अनुराधा वर्मा, प्रीती देवी, राकेश सिंह, जितेन्द्र बहादुर, शशिकला देवी, शीला देवी, ओमकार सिंह, चंद्रावती सिंह, विपिन बिहारी, रघुनाथ उईके, संजय पाण्डेय, सावित्री देवी, इंदू देवी, दीनदयाल पाण्डेय, अशोक शर्मा, राधिका देवी, कैलाश यादव, प्रमोद कुमार, रेखा देवी, अनिल कुमार, राम प्रसाद, स्नेहलता और नीलम देवी सहित जनपद चन्दौली के विकास खंड सकलडीहा और जनपद वाराणसी के विकास खंड पिंडरा, चिरईगांव तथा चोलापुर से चयनित 77 सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button