abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याआवाजउत्तर प्रदेशगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीदुखद समाचार

पूर्व ब्लाक प्रमुख का भतीजा नेपाल स्थित झील में डूबा, सर्च आप्रेशन जारी

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी

गोण्डा – कटरा बाजार प्राइम समाचार टुडे विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत हलधरमऊ ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख मसूद आलम खां के भतीजे काब खां के नेपाल स्थित झील में बह जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर मसूद आलम खां भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान नेपाल के पूर्व सांसद/मेयर भैंरावा इस्तियाक अहमद, निखिल

पाण्डे मेयर बुटवल, वसीउद्दीन खा विधायक लुंबनी,इरफान खान सलाहकार गृहमंत्री लुंबनी, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पाल्पा तथा आर्मी अधिकारियों की मौजूदगी में सर्च ऑपरेशन जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व ब्लाक प्रमुख मसूद आलम खां के छोटे भाई मुव्वसिर का परिवार परसों नेपाल घूमने गया था, इसी दौरान झील के

किनारे टहलते वक्त उनके बेटे काब खां का पैर फिसल जाने से वह झील में गिर गया और पानी के बहाव में लापता हो गया। घटना की जानकारी से पूरे परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। आज तीसरे दिन काब खां की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि काब (13 वर्ष )अपने मां बाप का इकलौता बेटा था।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button