abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
आस्थाउत्तर प्रदेशग्राउण्ड रिपोर्टिगचंदौलीजन्मोत्सवजानकारीपुलिस विभागीय समीक्षामुख्यमंत्री आगमन

डीएम व एसपी ने मुख्यमंत्री के आगमन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात सुरक्षा कर्मियों को किया गया ब्रीफ

01 से 03 सितम्बर तक चलने वाले जन्मोत्सव / सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मद्देनजर किए गए हैं सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध

01 सितंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु तैनात किए गए हैं प्रर्याप्त पुलिस बल लगातार सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम से रखी जायेगी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात किए गए प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा किया गया ब्रीफ

चंदौली प्राइम समाचार टुडे : जनपद के थाना बलुआ अन्तर्गत स्थित बाबा कीनाराम मठ, रामगढ़ में 01-03 सितंबर तक मनाएं जाने वाले बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव की समस्त तैयारियां जिला पुलिस व प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं। वही जिलाधिकारी निखिल टी फुण्डे व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था हेतु ड्यूटी में लगाये गये पुलिस बल को ब्रीफ कर अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी, सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुये पूरी गम्भीरता से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। कोई भी अप्रिय सूचना अथवा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की जानकारी मिलने पर अविलंब सम्बन्धित अधिकारियों को सूचित करें। यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत बनाए गए वाहन पार्किंग में ही खड़े हो तथा मेले में आने वाले लोगों/दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। मेले में सादे कपड़ों में पुरूष व महिला

पुलिसकर्मी को भी तैनात किया गया है, जो चैन स्नेचरों व अवांछनीय तत्वों पर विशेष नजर बनाये रखेंगे। कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं । हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिग कराई जाएगी। वहीं वाहनों के पार्किंग का भी इंतजाम किया जाएगा।
इसके अलावा चंदौली जिले में रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम की जन्मस्थली पर 01 सितंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ के दौरे के लिए जिलाधिकारी निखिल टी फुण्डे व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया व मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । पुलिस प्रबंधन के साथ ही मन्दिर परिसर में आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधाओं व उनके बैठने, पीने के पानी, महिला शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान दिया जाने व कार्यक्रम में किसी तरह का व्यवधान न आए इसके लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए ।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button