abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याआस्थाउत्तर प्रदेशकैमूरगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौली

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण सुविधा और सुरक्षा को लेकर दिए कई निर्देश

रिपोर्टिंग बाई कृष्ण मोहन गुप्ता

पीडीडीयू/चंदौली। प्राइम समाचार टुडे नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट, एवं चंधासी क्षेत्र में स्थापित पूजा पंडालों का जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पूजा समिति के लोगों को पंडाल प्रबंधन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। विशेष रूप से सभी पंडालों में CCTV कैमरे का अधिष्ठापन, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास की व्यवस्था के साथ-साथ पूजा

पंडालों के सेफ्टी मेजर के संबंध में निर्देश दिए गए। उन्होंने आग से बचाव हेतु पूजा पंडालों में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। तथा नवमी और विजयदशमी मेला के दिन आने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी ली। श्रद्धालुओं के लिए पूजा पंडाल में प्रवेश व निकास द्वार, विद्युत व्यवस्था, मेला स्थल पर कमेटी के वॉलिंटियर की तैनाती के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा द्वय अधिकारी ने पूजा कमेटी के सदस्यों को कई निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी पूजा पंडालों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस बल मेला देखने आने वाले श्रद्धालुओं का हर संभव सहयोग करेंगे ताकि वे खुशनुमा माहौल में मेला का आनंद ले सकें। असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सोशल साइट पर आपत्तिजनक टिप्पणी, फोटो शेयर या पोस्ट करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।
मौके पर उप जिलाधिकारी मुगलसराय आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी आशुतोष सहित थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button