abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउत्तर प्रदेशकैमूरगाजीपुरगोंडाचंदौलीबलरामपुरबहराइच

जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण कैदियों की सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रिपोर्टिंग बाई – आशीष त्रिपाठी

गोंडा प्राइम समाचार टुडे गुरुवार को जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी नेहा शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां पर कैदियों से वार्ता की तथा उन्हें जेल में दी जा रही सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कारागार अस्पताल में जाकर वहां पर भर्ती कैदियों से मुलाकात किया, साथ ही सभी भर्ती कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। जनपद

न्यायाधीश, जिलाधिकारी तथा एसपी ने स्वयं विभिन्न बैरकों, अस्पताल, भोजनालय, भंडार कक्ष, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया तथा संबंधित को निर्देश दिए कि जेल में जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इसके साथ ही ऐसे कैदी जिनके पास वकील नहीं है उनके लिए सरकारी वकील का भी प्रबंध कराया जाय। जेल में निरुद्ध कैदियों का बराबर मेडिकल चेकअप कराने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीजेएम, जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button