abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरअपडेटचंदौलीजानकारी

दिव्यांगजनों को दुकान व हाथ ठेला के लिए मिलेगी 10 हजार तक की वित्तीय सहायता, ऑनलाइन आवेदन शुरू



चन्दौली/दिनांक 07 जुलाई, 2026 (समाचार टूडे) दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित “उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन पुनर्वासन हेतु दुकान निर्माण/दुकान संचालन” योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत खोखा, गुमटी या हाथ ठेला खरीदने के लिए पात्र दिव्यांगों को ₹10,000 की धनराशि स्वीकृत की जाएगी।

प्रभारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रत्नेश सिंह ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्वीकृत की जाने वाली कुल ₹10,000 की राशि में से ₹7,500 की धनराशि चार प्रतिशत (4%) वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर ऋण (लोन) के रूप में दी जाएगी, जबकि शेष ₹2,500 की धनराशि अनुदान (सब्सिडी) के रूप में प्रदान की जाएगी।

आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज

जिला दिव्यांग अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व पात्र दिव्यांगजन विभाग के आधिकारिक पोर्टल http://divyangjandukan.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

*आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी*

आवेदक का नवीनतम फोटो, आयु प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति ऑनलाइन आवेदन करने के बाद, आवेदक को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट (हार्ड कॉपी) निकालना होगा। इसके बाद सभी जरूरी संलग्नकों (दस्तावेजों की कॉपियों) को स्व-प्रमाणित कर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, बिछियांकला, चन्दौली में जमा करना अनिवार्य है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button