
ब्यूरोचीफ- पुष्कर रस्तोगी
सकलडीहा। (समाचार टूडे) सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जून माह के राशन वितरण की प्रक्रिया 25 मई से शुरू होकर 10 जून तक संचालित की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार सभी उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर पात्र कार्डधारकों को निर्धारित तिथि के भीतर खाद्यान्न वितरित किया जाएगा।
आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने बताया कि अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में गेहूं और चावल उपलब्ध कराया जाएगा। लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे समय से अपनी राशन दुकान पर पहुंचकर ई-केवाईसी एवं आधार सत्यापन के बाद राशन प्राप्त करें।
आपूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव ने कहा कि वितरण के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निगरानी टीमों को सक्रिय किया गया है। किसी भी प्रकार की अनियमितता, कम तौल या अतिरिक्त धन वसूली की शिकायत संबंधित पूर्ति निरीक्षक अथवा तहसील प्रशासन से की जा सकती है।
सभी राशन कार्ड धारकों को निर्धारित अवधि के अन्दर राशन लेने की अपील कि गयी है, ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा न हो।









