abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाहीक्राइमगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीजानकारीपुलिस कार्यवाही

साइबर ठगों ने 1.15 करोड़ रुपये ठगे, पढ़े-लिखे लोग बने शिकार, 42 दिन में 8 मामले सामने, जनपदीय पुलिस के लिए साइबर अपराध बना चुनौती ।

ब्यूरो रिपोर्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय में साइबर ठगों ने पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बनाया है। पिछले 42 दिनों में साइबर ठगी के 8 मामले सामने आए हैं, जिनमें कुल 1.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। इन मामलों में शिक्षित महिलाएं और तकनीकी रूप से जानकार व्यापारी भी शामिल हैं।

इन ठगी के मामलों में सबसे अधिक धोखाधड़ी शेयर बाजार, आईपीओ में निवेश और ऑनलाइन टास्क पूरे करने के नाम पर की गई है। साइबर ठग लोगों को विभिन्न प्रकार के लालच देकर अपना शिकार बना रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला मुगलसराय के कैलाशपुरी स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली स्नातक उत्तीर्ण महिला के साथ हुआ। महिला ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर एक लिंक पर क्लिक करने के बाद वह टेलीग्राम के एक ग्रुप से जुड़ गईं। उन्हें टास्क पूरा करने पर पैसे मिलने का लालच दिया गया, जिसके बाद साइबर ठगों ने उनके खाते से 30 लाख 11 हजार 980 रुपये निकाल लिए।

इसके अलावा, कई ऐसे लोग भी हैं जो स्मार्टफोन का बेहतर उपयोग जानते हैं, फिर भी साइबर ट्रेडिंग, शेयर बाजार में निवेश, ऑनलाइन गेम्स में पैसे जीतने और गलत वीडियो देखने के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं। पुलिस इन सभी ठगी से जुड़े मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है।

मुगलसराय के सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि मुगलसराय और अलीनगर थानों में प्राप्त शिकायतों के संबंध में पुलिस और साइबर सेल की टीमें लगातार स्कूलों और अन्य संस्थाओं में जागरूकता अभियान चला रही हैं। इन अभियानों के तहत लोगों को साइबर ठगी और अपराधों से बचने के तरीके बताए जा रहे हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार का वित्तीय नुकसान न हो।

सीओ शर्मा ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें और बिना पूरी जानकारी के किसी को भी अपना कोई कोड या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button