abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाहीकैमूरक्राइमगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीजनता की शिकायतदुखद समाचारपुलिस कार्यवाहीबलरामपुरबहराइचलूटपाट

कोतवाली क्षेत्र में बदमाश हुए बेलगाम बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला की चैन छिनकर फरार

सीओ कार्यालय से चंद दूरी पर सकलडीहा पीजी कॉलेज मार्ग पर हुई घटना
महिला कस्बा में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही थी घर
ब्यूरो रिपोर्ट
सकलडीहा।प्राइम समाचार टुडे पुलिस अधीक्षक एक तरफ जहां जनपद में आम जनमानस को राहत पहुंचाने एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की निर्देश जारी किए हैं वहीं दूसरी तरफ कोतवाली पुलिस अपने मस्त रवैया को लेकर चर्चा में बनी हुई है वही कोतवाली क्षेत्र में लूट और छिनैती की बढ़ती घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। शनिवार को शाम साढ़े चार बजे करीब सीओ कार्यालय से चंद दूरी पर सकलडीहा पीजी कॉलेज मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला

शिक्षिका के गले से सोने की चैन छिनकर फरार हो गये। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद मामले की जांच में जुट गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार धानापुर थाना क्षेत्र की कोहड़ा सकरारी गांव निवासी सुभाष कन्नौजिया बिहार में शिक्षक है। उनकी पत्नी सुषमा देवी नागेपुर स्थित सकलडीहा पीजी कॉलेज के समीप किराये की मकान में रहती है। कस्बा में एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका है। शनिवार को स्कूल से छुटने के बाद बच्चों को ट्यूशन से पढ़ाकर घर लौट रही थी। जैसे ही सीओ कार्यालय मार्ग से होकर इंटर कॉलेज से होते हुए सकलडीहा पीजी कॉलेज गेट से आगे पहुंची थी। इसी बीच पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला शिक्षिका के गले में

पहनी सोने की चैन को छिनते हुए फरार हो गये। महिला के चिल्लाने पर आासपास खड़े युवकों ने बाइक लेकर दौड़ा लिया। लेकिन बाइक सवार बदमाश तेज रफ्तार से भाग निकले। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस महिला शिक्षिका से पूछताछ के बाद जांच में जुट गयी। इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि सीसी टीवी फूटेज के माध्यम से बाइक सवार युवकों के बारे में जानकारी की जा रही है। शीध्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस मौके पर कस्बा प्रभारी त्रिवेणी तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button