abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
उत्तर प्रदेशकार्यवाहीक्राइमगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीदुखद समाचारपुलिस कार्यवाहीहत्या

चंदौली पुलिस को बदमाशों की खुली चुनौती, दवा व्यवसाई पॉपुलर मेडिकल के मालिक की गोली मारकर हत्या,

क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता

पीडीडीयू/चंदौली।(प्राइम समाचार टुडे)कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित दवा कारोबारी पापुलर मेडिकल स्टोर के मालिक रोहितास पाल “रोमी”को बदमाशों ने गोली मार दी।घायलावस्था में परिजनों व आसपास के लोगों ने पास के एक नीजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जबाब दे दिया। परिजन तत्काल वाराणसी ट्रामा सेटर ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने दवा व्यवसाई रोहितास पाल उर्फ़ रोमी को मृत घोषित कर दिया। मौके से एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जी टी रोड स्थित पॉपुलर मेडीकल स्टोर के मालिक रोहितास पाल उर्फ रोमी मांगलवार कि देर शाम सांढ़े दस बजे अपना दुकान बन्द कर घर जा रहे थे। दवा व्यवसाई दुकान के सामने खड़ी अपनी स्कूटी चालू कर ही रहा था कि तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने रोहितास पाल को सर के पीछे गोली मार दी। जिससे रोहितास घायल होकर जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। घटना को अंजाम देखकर नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गया।धर्मशाला गली में लगे कैमरे में देखा गया बदमाश काला रंग का हुडी पहन कर पैदल भागा,जिसके पीछे दुकान का कर्मचारी भी पकड़ने के लिए भागा, लेकिन मौके से बदमाश फरार होने में सफल रहा।

घटना को देख आस-पास के लोगो और परिजन रोहित पाल को लेकर एक निजी अस्पताल में ले गये। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को आगे के लिए रेफर कर दिया। परिजन फिर नेशनल हाइवे स्थित दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से डॉक्टर ने दवा व्यवसाई को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान रोहितास पाल की मौत हो गई।

घटना कि जानकारी होते ही मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल और गणमान्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कि और इस मामले में कड़ी कार्यवाई करने का एसपी को निर्देश दिया। दवा कारोबारी रोहिताश पाल काफी प्रतिष्ठित व्यवसाई रहे और व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी रह चुके थे रोहिताश पाल कुशल व्यक्तित्व वाले धनी व्यक्ति थे।

मामले कि जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। पुलिस अधीक्षक में मौके का मुआयना किया और मतहतो को आवश्यक निर्देश भी दिए। वहीं विधायक भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर लोगों से मामले की जानकारी ली।
मामले की जानकारी होते ही घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे ने जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन उन्होंने बताया कि इस मामले में परिजनों से तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button