abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआवाजआस्थाउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरीखेल समाचारगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीजागरुकताजानकारी

चिल्ड्रेन आर्मी पब्लिक स्कूल का मना धूमधाम से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने किया छात्रों को सम्मानित

क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता

चहानिया प्राइम समाचार टुडे। चिल्ड्रेन आर्मी पब्लिक स्कूल महंडौरा के वार्षिक उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह शामिल हुए, विधायक सुशील सिंह का विद्यालय परिवार की ओर से साल व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, स्वागत गीत, लोकगीत, लोक नृत्य,डांस एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि वार्षिकोत्सव के

आयोजन का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ कला, संस्कृति से जोड़ना है इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने में मददगार साबित होती है विद्यार्थी देश के भावी नागरिक और भविष्य है हम सभी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर योगदान देना चाहिए बिना शिक्षा के उज्जवल भविष्य की कामना करना असंभव है और आज के समय में

शिक्षित होना बहुत जरूरी है शिक्षा से व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक व्यवहारिक व शारीरिक ज्ञान की प्राप्ति होती है। इस मौके पर अवधेश सिंह ब्लॉक प्रमुख सकलडीहा, गोपाल सिंह सदस्य जिला पंचायत, बंजारी सिंह प्रबंधक, मृत्युंजय सिंह, सुनील सिंह, मनोज सिंह, प्रदीप सिंह, अशोक सिंह आदि रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button