abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरअपडेटअयोध्या

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर चंदौली प्रेस क्लब द्वारा मंथन : सत्य और जनसरोकारों की पत्रकारिता की आवश्यकता पर जोर,पत्रकारिता की सबसे बड़ी शक्ति उसकी निष्पक्ष और तथ्य परक लेखनी है–प्रो.बिहारी लाल शर्मा

क्राइम ब्यूरो चीफ- कृष्ण मोहन गुप्ता
चंदौली डीडीयू।(समाचार टुडे) हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर चंदौली प्रेस क्लब द्वारा पीडीडीयू नगर स्थित एक होटल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के मूल्यों, सामाजिक दायित्वों और वर्तमान चुनौतियों पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व है। पत्रकार का पक्ष सत्य और समाज की पीड़ा होनी चाहिए। उन्होंने डिजिटल युग में समाचारों के सत्यापन और विश्वसनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. वशिष्ठ द्विवेदी ‘अनूप’ ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता की परंपरा हमेशा अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की रही है। पत्रकारिता का दायित्व सत्ता का गुणगान नहीं, बल्कि जनता के हित में सत्ता से सवाल पूछना है।
वरिष्ठ पत्रकार विजय विनीत ने कहा कि पत्रकारिता का मूल धर्म समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को सामने लाना और सत्ता को जवाबदेह बनाना है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को हर परिस्थिति में निष्पक्षता, नैतिकता और जनपक्षधरता बनाए रखनी चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस आयोजन में चंदौली प्रेस क्लब द्वारा प्रकाशित एक वर्ष के पूर्ण होने स्मारिका का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया और सभी अतिथियों का स्वागत ब्रजेश कुमार ने किया, विषय प्रवर्तन अमरेंद्र पांडेय ने किया, संचालन पवन तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन राजीव जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर आसाराम यादव, करुणापति तिवारी, सरदार महेंद्र सिंह, मनोज उपाध्याय, कमलेश तिवारी, संदीप निगम, कृष्ण मोहन गुप्ता, आनंद सिंह, सत्यनारायण, पुष्कर  रस्तोगी फैयाज अंसारी,अमित गुप्ता,संजीव पाठक, सूर्यप्रकाश सहित जनपद और गैर जनपद से सैकड़ों से ऊपर की संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button