
चीफ एडिटर- एसएन प्रसाद
चन्दौली। (समाचार टुडे) विगत दो दिन पूर्व अपने विभिन्न मुद्दों को लेकर सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने पैदल मार्च किया इस दौरान पुलिस के आला कमान अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट सहित कई अधिकारियों से भी झड़प हुई जिसको लेकर पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए सपा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सहित उनके समर्थकों के खिलाफ 8 नामजद एवं 250 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है पुलिस की इस कार्रवाई पर सपा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने तीखा हमला करते हुए कहा कि जब चंदौली की पुलिस भाजपा कार्यालय से पूरी तरह संचालित होती है तो ऐसे में मुकदमा होना एक षड्यंत्र के तहत पूरी तरह से सुनियोजित है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चन्दौली क्षेत्र के बिछिया स्थित धरना स्थल पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं समर्थक धरना-प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए। कार्यक्रम की सूचना मिलते ही कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक चन्दौली पुलिस बल के साथ तथा मजिस्ट्रेट मौके पर मौजूद रहे।
पुलिस के अनुसार धरना-प्रदर्शन के लिए आवश्यक प्रशासनिक अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं मजिस्ट्रेट द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाने तथा कार्यक्रम रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन इसके बावजूद धरना जारी रहा। पुलिस का कहना है कि इस दौरान लोक शांति एवं सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हुई।
इस संबंध में थाना चन्दौली पर मुकदमा संख्या 329/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मनोज सिंह डब्लू एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा के अनुसार प्रकरण की जांच कर अग्रिम कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।









