abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउत्तर प्रदेशकैमूरगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीदुखद समाचार

कार चालक ने चार लोगों को मारी ठोकर, हादसे में दो की मौत

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी
गोंडा प्राइम समाचार टुडे मंगलवार की सुबह करीब सात बजे आर्यनगर से महराजगंज मार्ग पर गोपालबाग के पास महराजगंज जा रही कार के चालक को अचानक झपकी आ गई। जिसके बाद चालक ने पहले नित्य क्रिया को जा रहे गोपाल बाग निवासी अंगद विश्वकर्मा उर्फ झुरई (35) पुत्र राम शब्द को सड़क पार करते समय ठोकर मारी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गोपाल बाग के पुनीत श्रीवास्तव की पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ गांव के ही सम्मय माता मंदिर जा रहीं थीं। अंगद विश्वकर्मा उर्फ झुरई को

ठोकर मारने के बाद कार चालक ने परी श्रीवास्तव (13) व शगुन श्रीवास्तव (11) को ठोकर मारी। दोनों सड़क पर ही गिरकर तड़पने लगीं। इसके बाद थोड़ा आगे ही कमडावां गांव के तिवारीपुरवा निवासी लवकुश मिश्र का बेटा रौनक मिश्र (10) भी सम्मय माता मंदिर जा रहा था, उसे ठोकर मारी। चारों को ठोकर मारने के बाद कार चालक के होश उड़ गये, लेकिन वह रुक गया। उसने स्थानीय लोगों की मदद से कार में ही सभी को बैठाकर गोंडा मेडिकल कॉलेज आया। जहां अंगद विश्वकर्मा उर्फ झुरई व शगुन श्रीवास्तव की मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button