abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआवाजआस्थाईमानदारीउत्तर प्रदेशउपलब्धिगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

ओबीसी एंव पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में खेल खेल रही है भाजपा – श्याम लाल पाल

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी
नवाबगंज (गोंडा) प्राइम समाचार टुडे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल सोमवार को क्षेत्र के मांझा राठ गांव में समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव दुर्गा प्रसाद यादव के परिवार में आयोजित एक विवाह समारोह में पंहुचे। इस दौरान अयोध्या से लेकर नवाबगंज तक जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत

किया।लोलपुर बाइपास पर सपा युवजन सभा के जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत और अभिनंदन किया। विवाह समारोह में संतराम यादव उर्फ घसियारे ने बुके देकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने वर-वधू को आशीर्वाद और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सभी से औपचारिक रूप से परिचय और संवाद करते हुए लोगों का कुशलक्षेम जाना।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का सपना है कि हर व्यक्ति को भोजन और काम मिले। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान की हत्या कर रही है। समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आपसी भाइचारे और सौहार्द की राजनीति करती है लेकिन भाजपा जातिवाद और साम्प्रदायिकता का सहारा ले रही है। ओबसी और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में भाजपा खेल खेल रही है। भाजपा के खिलाफ संविधान बचाने के लिए सभी दल आगे आ रहे हैं।
अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव दुर्गा प्रसाद यादव और उनके परिजनों ने राधा-कृष्ण का चित्र स्मृति स्वरूप भेंट किया।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button