abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अपडेटअयोध्याआरोपआवाजआस्थाउत्तर प्रदेशउपलब्धिगाजीपुरगोण्डागोरखपुर

शिकायतों के निस्तारण न होने पर भड़के भारतीय किसान यूनियन ने तहसील पर किया प्रदर्शन,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर एसडीएम ने दिया आश्वासन

ब्यूरो रिपोर्ट
सकलडीहा।(प्राइम समाचार टुडे)तहसील में शानिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखी।वही भारतीय किसान यूनियन के लोगो ने समस्याओं का निस्तारण न होने पर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुचे एसडीएम कुंदन राज कपूर ने ज्ञापन लेकर और समझा- बुझाकर किसानों को शांत किया।किसानों ने चेताया कि अगर एक सप्ताह तक मामले का निस्तारण नही हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह उर्फ गोपाल सिंह ने बताया कि विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन आज तक किसी का निस्तारण नही हो पाया।आज फिर उन्ही समस्याओं के साथ हमलोग आए है।जिसमे भोजापुर क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा किसान जयप्रकाश यादव का धान तो ले लिया लेकिन अंगूठा नही लगवाया जिससे करीब 18.80 कुन्तल का पैसा फसा है।जब क्रय केंद्र प्रभारी से कहा जाता है तो वह अगले साल क्रय केंद्र खुलने पर अंगूठा लगाने की बात करता है।

इससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वही बरह परगना के फूलपुर निवासी गुलाब यादव ने नवीन परती जमीन पर कुछ दबंगो के कब्जे की शिकायत की है।कहा कि तीन,चार दबंग और भू-माफिया मिलकर सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से पक्का मकान बनाकर कब्जा कर लिए है।इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन आज तक उन दबंगो को बेदखल नही किया गया।एसडीएम कुंदन राज कपूर ने सभी मामलों का निस्तारण जल्द कराने का भरोसा देते हुए किसानों को शांत किया।इस मौके पर रामअवतार सिंह,रंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button