abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरअपडेट

ज्वेलरी शॉप में लुटेरा का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की दे दना दन कार्रवाई से अपराधियों में दहशत,

क्राइम ब्यूरो चीफ- कृष्ण मोहन गुप्ता

ज्वेलर्स शॉप में लूट की घटना कारित करने वाले शातिर अभियुक्त की पुलिस से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार।*
*🔷बगल के बैंक में मौजूद चकिया पुलिस की तत्परता से लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद।*
*🔷बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ अभियुक्त।*
*🔷अभियुक्त द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने के लिए आते समय उसने स्वयं को व्यापारी के रूप में प्रस्तुत करने की योजना बनाई थी इसलिए अपना अवैध असलहा व कारतूस छिपाकर रख दिया गया था।*

*घटना-*
दिनांक 27.05.2026 को थाना चकिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बसाढ़ी स्थित गोलू ज्वेलर्स की संचालिका पूजा देवी पत्नी गोलू सोनी उर्फ मनोज कुमार निवासी ग्राम बसाढ़ी थाना चकिया जनपद चन्दौली द्वारा थाना चकिया पर लिखित तहरीर दी गई कि सायंकाल वह अपनी दुकान पर बैठी थीं। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। इनमें से एक युवक ने गमछे से अपना चेहरा ढक रखा था जबकि दो युवकों के चेहरे खुले हुए थे। एक युवक ग्राहक बनकर चांदी की सिकड़ी दिखाते हुए मोलभाव करने लगा। इसी दौरान चेहरा ढके युवक ने दुकान का शटर गिरा दिया तथा तीनों आरोपियों ने लाकर की चाबी छीनने का प्रयास किया। आरोपियों में से दो अभियुक्तो ने अवैध कट्टा व पिस्टल दिखाकर वादिनी को भयभीत किया तथा कैश बॉक्स से लगभग 5000 रुपये निकाल लिये। विरोध करने पर वादिनी के साथ मारपीट भी की गई।
वादिनी द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगो व बगल के बैंक पे मौजूद पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए जिनके सहयोग से दो आरोपियों को मोटरसाइकिल संख्या BR45U3038 पल्सर सहित पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चांदी की सिकड़ी, बिक्री के 1600 रुपये, एक अवैध असलहा, एक कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चकिया पर मु0अ0सं0 138/2026 धारा 309 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*पुलिस कार्यवाही-*
चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह थाना चकिया के नेतृत्व में थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त मनीष कुमार यादव ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के लिए आते समय उसने स्वयं को व्यापारी के रूप में प्रस्तुत करने की योजना बनाई थी। इसलिए अपने कब्जे का अवैध असलहा .315 बोर एवं 02 कारतूस अलग स्थान पर छिपाकर रख दिए थे। जबकि साथी अभियुक्तों के पास असलहे थे।
अभियुक्त की निशानदेही पर उक्त असलहा एवं कारतूस की बरामदगी हेतु पुलिस टीम अभियुक्त को साथ लेकर राजकीय हाईस्कूल बनारसिया के पीछे पहुंची। बरामदगी के दौरान अभियुक्त मनीष कुमार यादव द्वारा पूर्व से ही भरी हुई असलहा से अचानक पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी व अभियुक्त द्वारा पुनः फायरिंग करने करने के क्रंम में, पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त मनीष कुमार यादव के दाहिने पैर में गोली लग गई।
घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। घटना के संबंध में थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.मनीष कुमार यादव पुत्र संतोष कुमार यादव निवासी ग्राम गोडसर, थाना रामगढ़, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार।

*पूछताछ विवरण-*

गिरफ्तार अभियुक्त मनीष कुमार यादव एवं बाल अपचारी से पूछताछ करने पर बताया गया कि वे अपने अन्य साथी के साथ मिलकर पूर्व नियोजित योजना के तहत जनपद चन्दौली के थाना चकिया क्षेत्र में स्थित ज्वेलर्स की दुकानों की रेकी कर रहे थे। घटना वाले दिन तीनों अभियुक्त मोटरसाइकिल से ग्राम बसाढ़ी स्थित गोलू ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे। योजना के अनुसार एक अभियुक्त को ग्राहक बनकर दुकान में प्रवेश कर दुकानदार को बातचीत में उलझाना था, जबकि दूसरे अभियुक्त को असलहे के बल पर भयभीत कर दुकान में रखे नगदी एवं आभूषण लूटने थे।
अभियुक्तों ने पूछताछ में यह भी बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वे लूटी गई नकदी एवं आभूषण लेकर बिहार भागने की योजना में थे, किन्तु वादिनी द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों एवं पुलिसकर्मियों के मौके पर पहुंच जाने के कारण उनकी योजना विफल हो गई और 01 अभियुक्त 01 बाल अपचारी मौके पर ही पकड़ लिये गये, जबकि एक साथी फरार हो गया।

*बरामदगी विवरण-*
एक अवैध असलहा .315 बोर व 01 खोखा कारतूस 01 जिन्दा कारतूस


*पुलिस टीम-*
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह थाना चकिया मय टीम

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button