abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाहीक्राइमगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीपुलिस कार्यवाही

बीएचयू के एमबीए में करने के नाम पर 65 लाख की ठगी, ठगी का शिकार हुए चिकित्सक ने पुलिस से की शिकायत ।

क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता

पीडीडीयू/चंदौली।अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 बिछड़ी निवासी पेसे से चिकित्सा डॉक्टर एस.एन. तिवारी अपनी पुत्री कुमारी चित्रलेखा का एडमिशन बीएचयू के एमबीए में कराने के नाम पर 3 महीने में तीन खातों से 65 लाख रुपए भेजकर ठगी के शिकार हो गए। इसकी जानकारी होने पर नीमा संगठन के चिकित्सकों अलीनगर थाने पर पहुंचकर इसकी लिखित तहरीर दी है।
अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 बिछड़ी निवासी डॉ एस एन तिवारी क्लीनिक खोलकर निजी प्रैक्टिस करते हैं। अपनी पुत्री चित्रलेखा का एडमिशन बीएचयू के एमबीए मे कराने के लिए एक व्यक्ति का इनके नंबर पर 3 महीने पूर्व फोन आया। जिस पर विश्वास कर इन्होंने धीरे-धीरे तीन महीने में दोस्त मित्रों से कर्ज लेकर 65 लाख रुपए अपने तीन खातों से भेज दिया। इसकी जानकारी अन्य लोगों को हुई तो तत्काल पैसा वापस मांगने की सलाह दी।

जब इन्होंने पैसा वापस मांगने लगे तो जान से मारने और परिवार को बर्बाद कर देने की धमकी देने लगा। इससे भयभीत परिवार अपने नीमा संगठन के एक दर्जन चिकित्सकों के साथ अलीनगर थाने पहुंचकर इसकी शिकायत प्रार्थना पत्र देकर की। इस दौरान डॉ एसके यादव, डॉक्टर स्वामीनाथ, डॉ आरके शर्मा,डॉ एके सिंह,डॉ अनिल शर्मा,डॉ सुधीर यादव, डॉक्टर लवकुश,रोहित त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button