abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउत्तर प्रदेशकार्यवाहीकैमूरगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीदुखद समाचार

दो अलग-अलग मामलों में हुई मार-पीट में एक महिला सहित छः लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी
नवाबगंज गोंडा प्राइम समाचार टुडे
नवाबगंज कस्बे के पड़ाव मोहल्ला निवासी संदीप कुमार सिंह थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि बीते 25 अगस्त की रात्रि में नौ बजे के करीब वह अपने गांव खानपुर से अपने घर को आ रहा था कि बीरपुर गांव के पास एक स्कूल के सामने पहुंचने पर लव्वाबीर निवासी संजय तिवारी तथा सतीश तिवारी ने उन्हें रोक लिया और गाली देने लगे मना करने पर लाठी डंडों से मारा पीटा जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। राहगीरों ने बीच-बचाव करके उन्हें छुड़ाया।उसके दोनों लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। वहीं दूसरी घटना में परसापुर गांव

निवासी ने दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि बीते 11अगस्त की रात्रि में करीब आठ बजे भूमि विवाद को लेकर गांव के दयाराम यादव, विजय, शिवकुमार पुत्रगण सीताराम तथा इनकी बहन सुनीता उसके दरवाजे पर आए और गाली देने लगे मना करने पर लाठी डंडों से मारने लगे शोर सुनकर उसकी लड़की कोमल बीच-बचाव करने आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में एक महिला सहित छः लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button