abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउत्तर प्रदेशकैमूरगाजीपुरगोंडाचंदौली

अटल आवासीय विद्यालय के कक्षा 6 से 9 के नये शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ

रिपोर्टिंग बाई आशीष त्रिपाठी

गोंडा मनकापुर प्राइम समाचार टुडे

गुरुवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालयों के नए शैक्षिक सत्र 2024-2025 के कक्षा 6 एवं 9 के शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम अटल आवासीय विद्यालय सिसवा मनकापुर में आयोजित सजीव प्रसारण के माध्यम से देखा गया।

वहीं कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के लगाए गए स्टालों का आयुक्त, देवीपाटन मंडल गोंडा एवं जिलाधिकारी नेहा शर्मा तथा विद्यालय के प्राचार्य द्वारा अवलोकन करते हुए बच्चों की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा किए जा रहे सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यों की गुणवत्ता एवं जानकारी की पहचान जनपद तथा प्रदेश एवं देश तक की जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनकापुर श्री रमापति शास्त्री, आयुक्त, देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील, जिलाधिकारी नेहा शर्मा तथा माननीय सांसद गोंडा / केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिनिधि यूपी सिंह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बीना राय एवं विधायक मनकापुर प्रतिनिधि वेद प्रकाश दुबे तथा उपश्रमायुक्त देवीपाटन मंडल अनुभव वर्मा, सहायक श्रमायुक्त मोहम्मद अब्बास एवं विद्यालय के प्राचार्य व समस्त स्टाफ व छात्र- छात्राओं के अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button