78 वे स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कार्यालय, गैर सरकारी कार्यालयों किया गया झंडारोहण

चंदौली। 78 वे स्वतंत्रता दिवस को लेकर जनपद सहित नगर स्थित सरकारी कार्यालय, गैर सरकारी कार्यालय, सदर तहसील सहित विभिन्न प्राइवेट स्कूलों में झंडा रोहण किया गया इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर झंडे को सलामी दी। इसी क्रम में सदर तहसील परिसर में डेमोक्रेटिक अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी ने झंडा रोहण किया।

अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा झंडा भारत के आन बान शान का प्रतीक है। इसकी रक्षा हम अपने प्राणों की आहुति देकर करेंगे। श्री सिंह ने कहा कि क्रांतिकारी वीर सपूतो की देन है। सिविल बार अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि भारतीय तिरंगा हम लोगों की पहचान है। इसके शान की रक्षा हम अपने प्राणों की आहुति देकर रक्षा करेंगे। श्री तिवारी ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुुलाया नहीं जा सकता है। आज उन्हीं की देन है कि हम स्वतंत्र भारत में जीवन यापन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बृजनंदनी कॉन्वेंट स्कूल के परिसर में झंडारोहण किया गया तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। प्रबंध निदेशक डॉ अखिलेश अग्रहरि ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई है। तिरंगा झंडा की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। देश हित में सभी लोग संगठित होकर कार्य करें। इसके अलावा अन्य शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा।














