abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
जानकारीप्रशिक्षणसरकारी योजना

सोशल ऑडिट से ग्राम सभा की भागीदारी होगी सुनिश्चित विमल कुमार

सोशल ऑडिट टीम सदस्यों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ।

ब्यूरो रिपोर्ट – एस.एन.प्रसाद

वाराणसी (प्राइम समाचार टुडे) सोशल ऑडिट से ग्राम सभा की भागीदारी होगी सुनिश्चित साथ ही कार्यों के क्रियान्वयन में भी आएगी पारदर्शिता उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानन्दपुर में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) विषयक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रतिभागियों को सोशल की अवधारणा के बारे में सेवानिवृत्त जिला विकास अधिकारी डा. दयाराम विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि सोशल ऑडिट से कार्यों की गुणवत्ता में होगा सुधार। वहीं सेवानिवृत्त आचार्य शिवप्रकाश द्वारा प्रतिभागियों को मनरेगा के उद्देश्य, हकदारियां और मनरेगा के कार्यान्वयन संरचना के बारे में जानकारी दी गई। इसी क्रम में मनरेगा के अंतर्गत अनुमन्य कार्यों तथा संबंधित अभिलेखों के बारे में

मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय द्वारा जानकारी दी गई। टीम प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास के बारे में प्रशिक्षक के.एल. पथिक द्वारा जानकारी दी गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशिक्षक संजय कुमार, सत्र प्रभारी अमरनाथ द्विवेदी, सुरेश तिवारी, जिला सोशल ऑडिट कोआर्डिनेटर सोनिया यादव, शारदानंद पाण्डेय, ब्लॉक कोआर्डिनेटर प्रतिभा मौर्या टीम सदस्य ओमकार सिंह, चंद्रावती सिंह, विपिन बिहारी, संजय पाण्डेय, सावित्री देवी, इंदू देवी, हीरालाल, दीनदयाल पाण्डेय, अशोक शर्मा, राधिका देवी, कैलाश यादव, प्रमोद कुमार, रेखा देवी, अनिल कुमार, राम प्रसाद, स्नेहलता और नीलम देवी सहित जनपद चन्दौली के विकास खंड सकलडीहा से 35 तथा जनपद वाराणसी के विकास खंड पिंडरा, चिरईगांव तथा चोलापुर से 43 चयनित सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button