abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरआदेशउपलब्धिखुशखबरी

मुख्यमंत्री ने कोटेदारों को दिया बढ़े लाभांश का तोहफा, अब ₹125 प्रति कुंतल मिलेगा कमीशन, ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 किया गया लाभांश, प्रदेश के 78 हजार कोटेदारों को मिलेगा फायदा ।



चंदौली। (समाचार टुडे) प्रदेश सरकार ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का संचालन करने वाले कोटेदारों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री की ओर से कोटेदारों के लाभांश में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद अब उन्हें ₹90 प्रति कुंतल के स्थान पर ₹125 प्रति कुंतल की दर से लाभांश मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के करीब 78 हजार कोटेदारों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

इसी क्रम में  तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों ने सरकार के  सजीव प्रसारण के माध्यम निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि लाभांश बढ़ाए जाने से कोटेदारों को आर्थिक राहत मिलेगी और वे सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और बेहतर ढंग से संचालित कर सकेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि सरकार का यह निर्णय कोटेदारों के हित में महत्वपूर्ण कदम है। लंबे समय से कोटेदारों की ओर से लाभांश बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जिसे सरकार ने पूरा किया है।

ब्लॉक प्रमुख चहनिया अरुण जायसवाल ने कहा कि कोटेदार ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाभांश बढ़ने से उन्हें अपने कार्य को सुचारु रूप से करने में मदद मिलेगी।

ब्लॉक प्रमुख सकलडीहा अवधेश सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा कोटेदारों के हित में लिया गया यह फैसला सराहनीय है। इससे प्रदेशभर के हजारों कोटेदारों को आर्थिक लाभ मिलेगा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है। कोटेदारों की जिम्मेदारी है कि पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा और समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। लाभांश में वृद्धि से कोटेदारों को राहत मिलेगी और व्यवस्था को और बेहतर बनाने में सहयोग मिलेगा।
इस अवसर पर तहसीलदार अनुराग सिंह, पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह, विक्रांत श्रीवास्तव, प्रधानपति अमित सिंह, नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्राम सभाओं के कोटेदार मौजूद रहे। कार्यक्रम में सरकार के निर्णय को लेकर कोटेदारों में उत्साह देखने को मिला।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button