abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआदेशउत्तर प्रदेशखुशखबरीचंदौलीजानकारीसेहत

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 10 अगस्त को सामुदायिक के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिलाई जाएगी दवा ।



सकलडीहा, (समाचार टुडे) चंदौली। आगामी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को पंचायत भवन तेन्दुई पर जागरूकता एवं समन्वय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान की जानकारी प्रदान की गयी 
इस अवसर पर बाल विकास एवं पुष्टाहार अधिकारी विमलेश पाल ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखना और उनके बेहतर स्वास्थ्य, पोषण तथा मानसिक एवं शारीरिक विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभिभावकों को जागरूक करें और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
वहीं बीसीपीएम प्रभारी शाहिद आलम ने बताया कि 10 अगस्त को सामुदायिक  के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों  को एल्बेंडाजोल की दवा निःशुल्क खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और कृमि संक्रमण से बचाव में प्रभावी है। यदि कोई बच्चा निर्धारित तिथि पर दवा लेने से वंचित रह जाता है, तो उसे विभाग द्वारा निर्धारित मॉप-अप दिवस पर दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर सुपरवाइजर आंगनवाड़ी कार्यकर्ती उपलब्ध रहे ।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button