abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआदेशआरोपआवाजउत्तर प्रदेशचंदौलीजनता की शिकायतमाँग

कमिशन बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कोटेदारों की प्रदेशव्यापी हड़ताल, राशन कार्ड धारकों को होगी परेशानी ।




सकलडीहा (समाचार टुडे) उत्तर प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों,  कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते कई  सरकारी राशन की दुकानों पर वितरण कार्य प्रभावित हुआ, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोटेदार संघ  के ब्लाक अध्यक्ष सोनू ने कहा कि विभाग द्वारा कोटेदार के प्रति उपेछात्मक रवैया अपनाते हुए लंबे समय सन 2000 से अब तक किराया भुगतान नहीं गया है शासन वन नेशन कार्ड की बात करती है इसी तर्ज पर जबकि अन्य प्रदेशों में 200 प्रति कुंतल के हिसाब से कोटेदारों को कमीशन दिया जाता है जबकि उत्तर प्रदेश में मात्र 90 पैसे प्रति कुंतल के हिसाब से कोटेदारों को भुगतान किया जाता है साथ ही विभाग द्वारा समय-समय पर विभिन्न योजनाएं भी कराई जाती हैं इसके बावजूद भी कोटेदारों के हित सहित मांगों को पूरी तरह से दरकिनार करते हुए उपेछात्मक रवैया अपनाया जा रहा है कि लंबे समय से उन्हें मिलने वाला कमीशन उनकी लागत और बढ़ते खर्चों के अनुरूप नहीं है। इसके अलावा परिवहन, संचालन और अन्य व्यावहारिक समस्याओं का भी समाधान नहीं किया जा रहा है। विगत दिनों28 जुलाई को शासन को ज्ञापन देते हुये मांगें को रखा गया इसके बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिसके विरोध में प्रदेश स्तर पर हड़ताल का निर्णय लिया गया है।
कोटेदार संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि उचित दर विक्रेताओं का कमीशन बढ़ाया जाए, लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े व्यावहारिक मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button