संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने समस्याओं को लेकर कराया अवगत, राजस्व विवादों में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्यवाई- एसडीएम

ब्यूरो चीफ- पुष्कर रस्तोगी
सकलडीहा (समाचार टुडे ) शनिवार को कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह और तहसीलदार अनुराग सिंह के नेतृत्व में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 18 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को लेकर टीम बनाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए इस दौरान
एसडीएम आंकाक्षा सिंह ने कहा कि फरियादियों की समस्या गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने राजस्व संबधित समस्याओं का निस्तारण को लेकर मौके पर राजस्व टीम लेखपाल और कानूनगों को भेजकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। वही पूर्व में प्राप्त समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों का भी अवलोकन किया। फरियादियों से वार्ता करके निस्तारण ली इस मौके पर तहसीलदार अनुराग सिंह,कोतवाल भूपेन्द्र निषाद, राजस्व कर्मी राजेश पासवान,दरोगा अभिमन्यु राय सहित अन्य रहे।









