थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमे में 03 माह से फरार 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

सकलडीहा (समाचार टुडे) पुरानी रंजिश को लेकर
मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार
थाना सकलडीहा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बथावर निवासी वादी विनोद कुमार पुत्र शिवलाल द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया गया कि गांव के ही चार व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सकलडीहा पर मु0अ0सं0-73/2026 धारा 115(2)/352/351(2)/333/324(2)/109(1) बीएनएस बनाम दयालू आदि 04 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान एक अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका था, जबकि शेष अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे।
*पुलिस कार्यवाही-*
उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी सकलडीहा के नेतृत्व में दिनांक 19.07.2026 को प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त सुशील कुमार पुत्र सेचन राम निवासी ग्राम बथावर थाना सकलडीहा को भवरही, थाना सैयदराजा क्षेत्र से समय करीब 04:10 बजे गिरफ्तार किया गया, जो अपने चाचा के ससुराल में छिपकर रह रहा था।
अभियुक्त महादेव उर्फ कमलेश पुत्र स्व. बेचन निवासी ग्राम बथावर थाना सकलडीहा को ग्राम भटपुरवां, थाना बबुरी से समय करीब 06:05 बजे गिरफ्तार किया गया, जो अपने ससुराल में छिपकर रह रहा था। गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
सुशील कुमार पुत्र सेचन राम, उम्र करीब 35 वर्ष
महादेव उर्फ कमलेश पुत्र स्व. बेचन, उम्र करीब 39 वर्ष
दोनों निवासी ग्राम बथावर, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली।
*अपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0-73/2026 धारा 115(2)/352/351(2)/333/324(2)/109(1) बीएनएस
थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
भूपेन्द्र कुमार निषाद, थानाध्यक्ष, कोतवाली सकलडीहा, जनपद चन्दौली
उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह, कोतवाली सकलडीहा, जनपद चन्दौली
का0 रोहित कुमार गौड़, कोतवाली सकलडीहा, जनपद चन्दौली
का0 प्रश्विन कुमार दूबे, कोतवाली सकलडीहा, जनपद चन्दौली









